Search

 
 
 

Jamshedpur : साकची भाकपा कार्यालय में मनी गांधी-शास्त्री की जयंती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सिंहभूम जिला परिषद के साकची स्थित कार्यालय में बुधवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. इस दौरान सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. प्रगतिशील लेखक संघ के वरिष्ठ सदस्य शेखर मल्लिक ने गांधीजी के बलिदान और त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला और देश के स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-took-oath-of-cleanliness-on-gandhi-jayanti-in-baghbeda/">Jamshedpur

: बागबेड़ा में गांधी जयंती पर स्वच्छता की शपथ ली
भाकपा नेता धनंजय शुक्ला ने लालबहादुर शास्त्री के सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा की. जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि आज देश को एक सूत्र में बांधे रखने के लिए गांधी के विचारों को याद रखना जरूरी है. कार्यक्रम में हीरा अरकने, अब्दुल कलाम रशीदी, ज्योति मल्लिक, निगमा नंद पॉल, एस प्रमाणिक, सोनू सेठी आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-follow-the-path-shown-by-gandhi-and-shastri-cgm/">Kiriburu

: गांधी व शास्त्री के बताये मार्ग पर चलें – सीजीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही