Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में मनी ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  हो भाषा के वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा जी के 37वीं पुण्यतिथि गुरुवार को पुराना सीतारामडेरा में मनायी गई. बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर मौजूद समाजसेवी रवि सावैयां ने  वारंग क्षिति लिपि की सृष्टि सह संस्कृति व रिवाजों को साझा कर उसके आदर्शों पर चलने तथा हो भाषा के विकास पर जोर देने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/names-of-railway-stations-should-be-written-in-bangla-in-bengali-speaking-areas-of-jharkhand-shibu-soren/">झारखंड

के बंगभाषी क्षेत्रों में बांग्ला में लिखा जाये रेल स्टेशनों के नाम : शिबू सोरेन

21 अगस्त को दिल्ली में हो भाषा आंदोलन

हो भाषा आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आगामी 21 अगस्त 2023 को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है. इसे  सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करने के साथ, सामाजिक-आर्थिक सहयोग, पोस्टकार्ड लेखन अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने के लिए उपस्थित हो समाज के बीच रखा गया. मौके पर उपस्थित आयोजन समिति सक्रिय सदस्य उपेन्द्र बानरा, सोनू हेम्ब्रोम, रवि सवैयां,  सूरा बिरुली, राकेश उरावं,  शंभू मुखी, संगीता सामद, निकिता बिरुली, लाल मोहन जामुदा, मनोज मेलगांड़ी, जोलेश मुखी, सुमंत मुखी, धीरज मुखी,  प्रीतम मुखी,  चीकु मुखी,  देव मुखी,  सरजोम मुंडारी,  अनिल बोदरा,  संजू बिरुआ का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sk-pillay-who-attempted-self-immolation-will-give-his-statement-before-the-magistrate/">जमशेदपुर

: आत्मदाह का प्रयास करने वाले एसके पिल्ले मजिस्ट्रेट के समक्ष देंगे अपना बयान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही