Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीडीह में धूमधाम से मनी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

Jamshedpur (Sanjay Tiwary) : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की जमशेदपुर शाखा ने मंगलवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई. इसी के साथ संस्था की स्थापना दिवस को भी समारोहपूर्वक मनाया गया. इसके लिए बारीडीह सामुदायिक भवन गांधी चौक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में संस्था से जुड़े लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह के द्वारा की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिव शंकर सिंह, समाजसेवी रघुवेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी हरेराम सिंह, समाजसेवी मनोरंजन सिंह, समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे. मंच संचालन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-reached-shaheed-bhagat-singhs-ancestral-village-reached-the-tomb-and-paid-obeisance/">जमशेदपुर

: शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी गांव पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, समाधि स्थल पर पहुंचकर किया नमन

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह , कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह , कोल्हान उपाध्यक्ष शीलू सिंह, पुरुष इकाई कोल्हान महामंत्री राजेश सिंह टेल्को, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश सिंह मनीफीट जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री अंकित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिंह, जिला सचिव पूनम सिंह, विभा सिंह, रिंकू सिंह, सुषमा सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, नीति सिंह, सरोजिनी सिंह, विभा सिंह, पूनम सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष राजरानी सिंह, रेनू सिंह, सिंपल सिंह, सुधा सिंह, ऋतु सिंह, नम्रता सिंह, सोनी सिंह, रीति सिंह मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में सात मंडल के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही