Jamshedpur (Rohit kumar) : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इसमें जमशेदपुर के मनीष भारद्वाज ने भी बाजी मारी है. मनीष ने यूपीएससी में 114वां रैंक हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है. मनीष का परिवार बारीडीह के विजया गार्डेन में रहता है. फिलहाल मनीष बिहार के बेगुसराय में डीसीएलआर के पद पर पदस्थापित हैं. पिता लक्ष्मण सिंह टाटा स्टील यूआईएसएल से सीनियर फोरमैन के पद से सेवानिवृत हो चुके है. वहीं मां कांति सिन्हा बागुनहातु मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत हो चुकी है. बड़ी बहन रंजना सिंह यूरोप में और अर्चना सिंह कनाडा में इंजीनियर है, जबकि भाई तारकेश्वर भारद्वाज डीआरडीओ में कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा:">https://lagatar.in/gudabanda-panchayat-samiti-members-submitted-memorandum-on-demand-for-payment/">गुड़ाबांदा:
पंचायत समिति सदस्यों ने भुगतान की मांग पर सौंपा ज्ञापन
पंचायत समिति सदस्यों ने भुगतान की मांग पर सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment