Search

जमशेदपुर : मनीष कुमार ने संभाला डीडीसी का पदभार, ब्लड बैंक में जाकर किया रक्तदान

Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 28वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जागरूक करना तथा योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में समाज के आखिरी पायदान के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है. उन्होंने कहा कि जिले की उपायुक्त के निर्देशन में पूरी टीम के सहयोग से निष्ठापूर्वक इस जिम्मेवारी का वे निर्वहन का प्रयास करेंगे. साथ ही कार्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. जिससे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पूरी क्षमता का बेहतर उपयोग हो सके. इससे पूर्व कोडरमा अनुमंडलाधिकारी तथा ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद उप विकास आयुक्त ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान कर सभी के लिए एक सकारात्म संदेश दिया. ज्ञातव्य हो कि मनीष कुमार पूर्वी सिंहभूम जिले के 28वें डीडीसी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-bagbeda-grocery-store-thief-ran-away-leaving-goods-after-making-noise/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा किराना दुकान में चोरी, शोर मचाने पर सामान छोड़ भागा चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp