Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा पहुंची जिला मुख्यालय, जगह-जगह हुआ स्वागत

 
Jamshedpur : बहरागोड़ा के वीणापानी हाई स्कूल मैदान से रविवार को शुरू हुई मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा बुधवार को जमशेदपुर मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हो गई. यहां मानकी मुंडा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा. इससे पूर्व संघ के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे. चार दिवसीय मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सह मानकी रोशन पूर्ति कर रहे थे.. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cleaning-work-started-for-construction-of-park-near-makhdumpur-gate/">जमशेदपुर

: मखदुमपुर फाटक के पास पार्क निर्माण को लेकर सफाई का कार्य शुरू

कई लोगों ने दिया समर्थन

[caption id="attachment_786046" align="aligncenter" width="796"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot-2023-10-18-141434.png"

alt="" width="796" height="462" /> पदयात्रा में शामिल लोग[/caption] इधर, रात्री विश्राम के बाद बुधवार सुबह सुंदरनगर के नांदुप फुटबॉल मैदान से पदयात्रा रवाना हुई. जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ. करनडीह चौक पर एलबीएसएम कॉलेज के आदिवासी हॉस्टल के छात्रों, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विवेकानंद सिरका और प्रखंड उप प्रमुख शिव हंसदा समेत अन्य ने पदयात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. राजकुमार सिंह के साथ मौजूद अन्य लोगों ने करनडीह चौक से लेकर खासमहल चारखंभा तक पदयात्रा कर अपना समर्थन दिया. विवेकानंद सिरका ने बताया कि मानकी-मुंडा सरकार के समक्ष काफी दिनों से अपनी मांगों को रख रहे है, ताकि अपनी पारंपरिक विधि-व्यवस्था को सुचारू रूप से चला सके लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही