Search

जमशेदपुर : तीसरे दिन सुंदरनगर पहुंची मानकी मुंडा अधिकार पदयात्रा

Jamshedpur (Ratan Singh) : मानकी मुंडा संघ की ओर से आयोजित मानकी मुंडा अधिकार पदयात्रा तीसरे दिन मंगलवार शाम को सुंदरनगर पहुंची. नान्दुप फुटबॉल मैदान पहुंचने पर पद यात्रा में शामिल लोगों का ‌स्वागत किया गया. सात सूत्री मांगों को लेकर चार दिवसीय मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सह मानकी रोशन पूर्ति कर रहे है. पदयात्रा 15 अक्टूबर को बहरागोड़ा से शुरू हुई थी, जो 18 अक्टूबर (बुधवार) को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर पदयात्रा समाप्त होगी. इस पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल है. बुधवार को पदयात्रा सुंदरनगर से जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी, जहां पहुंचकर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपायुक्त को सरकार के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kabaddi-team-of-bpm-school-honored-for-excellent-performance-in-sports-festival/">जमशेदपुर

: खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीपीएम स्कूल की कबड्डी टीम सम्मानित

मानकी-मुंडा की सात सूत्री मांगें

इनकी मांगों में पूर्वी सिंहभूम जिले के मानकी-मुंडा, डाकुवा, घटवाल, सरदार, नाईक, दिउरी, पाहन, लाया आदि को सम्मान राशि अविलम्ब देने, हो, मुण्डारी, कुड़ुख, संथाली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में हो, मुण्डारी, भूमिज, कुड़ुख भाषा को शामिल करने, कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय विषयों (हो, मुण्डारी, भूमिज, कुड़ुख, संथाली) के शिक्षकों के रिक्त पदों को अविलम्ब भरने, हो, मुण्डारी, भूमिज, कुड़ुख, संथाली भाषा एकेडमी करने, केंद्र सरकार वन संरक्षण अधिनियम 2023 को रद्द करने, राज्य सरकार पेसा कानून अधिनियम 1996 और आदिवासी सलाहकार परिषद उपविधि अविलम्ब बनाने की मांग शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp