Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सालखन मुर्मू के खिलाफ एकजूट हुए जिले के मानकी मुंडा, परंपरागत स्वशासन व्यवस्था को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के मानकी, मुंडा कोल ने आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ एकजूट हो गए हैं. बुधवार को धाड़पीढ़ खेवटदार सरदार माणकी कोल लाखो हेंब्रम के नेतृत्व में मानकी-मुंडा ने सालखन मुर्मू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस संबंध एक सीएम हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन डीसी को सौंपा. कोल लाखो हेंब्रम ने बताया कि आदिवासी सेंगेल अभियान एवं इसके मुखिया परंपरागत स्वशासन व्यवस्था एवं इसके तहत परंपरागत पदधारियों के खिलाफ लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. यहां तक कि वे गांव-गांव में सेंगेल मांझी, परगना, मुंडा आदि की नियुक्ति करके प्रमाण पत्र बांट रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-instead-of-tractor-lifting-of-sand-by-bicycle-and-scooty/">आदित्यपुर

: ट्रैक्टर के बजाय साइकिल और स्कूटी से हो रहा बालू का उठाव

कोल व संताल आदिवासियों के बीच पैदा कर रहे मनमुटाव

कोल लाखो हेंब्रम ने बताया कि 6 मई को करनडीह बोदरा टोला में सेंगेल मांझी छिता मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सालखन मुर्मू भी मौजूद थे. उक्त बैठक में सेंगेल मानकी एवं सेंगेल मुंडा बहाल किया गया. जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. साथ ही उनके द्वारा परंपरागत व्यवस्था को चुनौती दी गई एवं गलत बयान की गई, जो उनकी कोल एवं संताल आदिवासियों को लड़वाने की मानसिकता दो दर्शाता है. उन्होंने सीएम से परंपरागत व्यवस्था को बहाल रखते हुए सालखन मुर्मू एवं उनके संगठन के खिलाफ जांच उचित कार्रवाई करने की मांग की. इससे पहले मानकी-मुंडा के द्वारा उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-restoration-of-assistant-professors-through-jet-and-preparation-for-enrollment-in-phd/">जमशेदपुर

: जेट के माध्यम से सहायक प्राध्यापकों की बहाली और पीएचडी में नामांकन की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही