Search

जमशेदपुर : “मन का मिलन” पखवाड़ा का समापन, सोपोडेरा में जेएसएलपीएस की महिलाओं को किया गया जागरूक

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित “मन का मिलन” पखवाड़ा का बुधवार को समापन हो गया. अंतिम दिन जिले में अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी कालीमाटी पंचायत (सोपोडेरा) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डालसा की पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरूआ मौजूद दी. कार्यक्रम में मौजूद जेएसएलपीएस की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए लक्ष्मी बिरूआ ने कहा कि जागरूकता सभी तरह की समस्याओं का समाधान है. जागरूक लोगों को कोई ठग अथवा बरगला नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि कानून में महिलाओं के लिए काफी सहुलियत दी गई है. लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पाती हैं. साकची रेड क्रोस भवन में कार्यरत वन स्टॉप सेंटर (निर्भया केंद्र) की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक छत के नीचे महिला उत्पीड़न से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं का समाधान है. इसके अलावे उन्होंने सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-found-hanging-from-tree-behind-ghaghidih-jail/">जमशेदपुर

: घाघीडीह जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवती का शव

पखवाड़े भर इन जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

29 मई जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति घाटशिला, 30 एवं 31 मई मेगा लिगल अवेयरनेश प्रोग्राम डालसा परिसर, 01 जून डूमरिया प्रखंड, 02 जून चाकुलिया प्रखंड, 03 जून पोटका प्रखंड, 05 जून पटमदा प्रखंड, 06 जून बहरागोड़ा, 07 जून मुसाबनी प्रखंड, 08 जून धालभूमगढ़ प्रखंड, 09 जून घाटशिला प्रखंड, 12 जून बोड़ाम प्रखंड, 13 जून गुड़ाबांधा प्रखंड एवं 14 जून जमशेदपुर प्रखंड शामिल हैं. अंतिम दिन पूर्वी कालीमाटी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी कालीमाटी पंचायत के मुखिया प्रभुराम मुंडा, पीएलवी अरूण रजक, सुनील पांडेय, जयंतो नंदी, सीमा कुमारी, जोबारानी बास्के, समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-people-narrowly-escaped-when-the-outer-balcony-of-the-surgical-building-of-mgm-hospital-fell/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल की सर्जिकल बिल्डिंग का बाहरी छज्जा गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp