Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से “मन का मिलन” पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक किया जाएगा. उक्त अवधि के दौरान डालसा के मध्यस्थ, पीएलवी व अन्य मध्यस्थता जागरूकता अभियान चलाएंगे. उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य विवादों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से करना है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नीतीश निलेश सांगा ने बताया कि विवादों के निपटारे में मध्यस्थता एक कारगर पहल है. इस प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराने के लिए पूरे जिले में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जितने भी मामले सामने आएंगे उसका निपटारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रखंडवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-10th-state-topper-shreya-including-all-three-toppers-of-the-district-and-their-parents-were-honored/">जमशेदपुर

: 10वीं की स्टेट टॉपर श्रेया समेत जिले के तीनों टॉपर व उनके माता पिता किए गए सम्मानित   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही