Search

 
 
 

जमशेदपुर: मन्नत रेस्टोरेंट में अपराधी को गिरफ्तार करने गयी बर्मामाइंस पुलिस से धक्का-मुक्की

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मन्नत रेस्टोरेंट में अपराधी की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी करने के लिये गयी हुई थी. इस बीच रेस्टोरेंट के मालिक व वहां के कर्मचारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. पुलिस की छापेमारी में खलल डाला. इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में सरकारी कार्य में बाधा डालने और धक्का मुक्की करने का एक मामला थाना के एसआई अमित कुमार के बयान पर दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-was-demanding-extortion-with-pistol-6-lakh-recovered/">जमशेदपुर:

ब्राउन शुगर का धंधा करने वाली महिला पिस्टल लेकर रंगदारी मांगते छह लाख के साथ धरायी

इन्हें बनाया गया है आरोपी

घटना में मन्नत बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक प्रिंस, परिवार के सदस्य और 8-10 कमर्चारियों को आरोपी बनाया गया है. 24 जून को दिन के एक बजे बर्मामाइंस की पुलिस टीम छापेमारी करने के लिये रेस्टोरेंट में गयी हुई थी. पुलिस के घुसते ही सभी ने पुलिस को रोक दिया और सरकारी काम में व्यवधान डाल दिया.

पुलिस को मिला था अपराधी का लोकेशन

बर्मामाइंस पुलिस का कहना है कि एक अपराधी का लोकेशन पुलिस था. उस लोकेशन को ट्रैक करते हुये पुलिस मन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में पहुंची थी. पुलिस के कार्य में व्यवधान डालने के कारण पुलिस अपराधी को नहीं पकड़ पायी. बाद में घटना की जानकारी सिटी एसपी और एसएसपी को भी बर्मामाइंस पुलिस की ओर से दी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/fjamshedpur-theft-of-jewelery-by-entering-the-house-in-jugsalai/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में घर में घुसकर जेवर की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही