Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा रविवार को एनएच-33 स्थित होटल वेव इंटरनेशनल में हुई. वार्षिक आम सभा में सचिव द्वारा संघ के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया गया. जिसे सारे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया. वार्षिक आम सभा के उपरांत 2023 से 2026 के सत्र की कमेटी का चुनाव भी किया गया. सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने मनोज कुमार को सराईकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया. वहीं अजय को महासचिव पद के लिए चयनित किया गया. विक्रम कुमार संघ के कोषाध्यक्ष बनाए गए. उपाध्यक्ष पद पर राजू चौधरी, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, राज कुमार सिंह को चयनित किया गया. सह सचिव के पद पर मिलन कुमार, सुनील कुमार दस एवं अभिषेक शर्मा को चयनित किया गयाा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-reached-sonari-gwala-basti-after-the-district-administrations-notice-to-remove-the-encroachment/">जमशेदपुर
: जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की नोटिस के बाद सोनारी ग्वाला बस्ती पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता
: वार्ड 29 में नगर निगम के कार्यों लेकर हुआ महाजुटान
: जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की नोटिस के बाद सोनारी ग्वाला बस्ती पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता
होटल वेव इंटरनेशनल में आयोजित होगी प्रतियोगिता
कार्यकारिणी सदस्य के लिए धीरज कुमार झा, हिमांशु कुमार, सुमीत कुमार, श्रेया, कुमार अभिषेक, मुकुन्द प्रसाद एवं अनमोल शर्मा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया. संघ के मुख्य संरक्षक के तौर पर कुलवंत सिंह (राजा सिंह) तथा संरक्षक में नन्द कुमार सिंह, राजीव वर्मा, डॉ. मींटू अखौरी को सर्वसम्मति से पदासीन किया गया. इस दौरान राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार ने पर्यवेक्षक की भूमिका अदा की. इस अवसर पर संघ के सचिव ने बताया की 2 से 8 नवम्बर तक होने वाले 36वें अंडर 9 ओपन तथा गर्ल्स नेशनल चेस चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर जिला शतरंज संघ को मिला है जो की हमारे जिला तथा राज्य के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन होटल वेव इंटरनेशनल में किया जाएगा. जिसमें पूरे देश भर के विभिन्न राज्यों से 450 से ज्यादा खिलाड़ी तथा उनके अभिभावक मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-mahajutan-took-place-in-ward-29-regarding-the-works-of-municipal-corporation/">आदित्यपुर: वार्ड 29 में नगर निगम के कार्यों लेकर हुआ महाजुटान
Leave a Comment