Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 8 अगस्त को हर-हर महादेव संघ के भजन संध्या में आएंगे मनोज तिवारी व लखबीर सिंह लक्खा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : बहुप्रतिक्षित हर-हर महादेव संघ का भजन संध्या का अवसर एक बार फिर आ गया है. सावन महीने के अंतिम सोमवार यानि आठ अगस्त को परंपरागत ढंग से शाम 6.30 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा. इसमें प्रसिद्ध भजन गायक और शिव भक्त लखबीर सिंह लक्खा अपने गीतों पर ​शिवभक्तों को झुमाएंगे. उनके साथ उनकी पूरी गायन और वाद्य मंडली रहेगी. पूरा कार्यक्रम पूर्व की भांति ही भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा. इसके लिए पूरे साकची गुरुद्वारा मैदान में पक्का पंडाल बनाया जा रहा है. इसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए कुर्सियां रहेंगी. भव्य और वृहद स्टेज के साथ प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी की आकृति लिए विशालकाय बर्फ का शिवलिंग का आसन होगा, जहां सर्वप्रथम पूजन के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत होगी. कार्यक्रम का समापन विधिवत आरती के साथ होगा. श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद, पेयजल भी उपलब्ध होगा. कार्यक्रम में भोजपुरी गायक व भाजपा नेता मनोज तिवारी ने बतौर अति​थि कलाकार ​शिरकत करने और दो-चार भजन लोगों को सुनाने की सहमति दी है. उपरोक्त जानकारी शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-female-employee-of-the-civil-court-the-thieves-fled-leaving-the-sword-after-the-attack/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की महिला कर्मचारी के घर में चोरी, हल्ला होने पर तलवार छोड़कर भागे चोर

प्रवेश निःशुल्क, लेकिन गेट पास से मिलेगा प्रवेश

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निःशुल्क है. इसके लिए श्रद्धालुओं को संघ द्वारा गेटपास वितरित किया जा रहा है और उसी पास के आधार पर प्रवेश नियंत्रित किया जाता है. श्रद्धालुओं से अपील है कि वे समय पर संध्या 6:30 बजे के पहले ही अपना स्थान ग्रहण कर लें. दर्शक दीर्घा में अगली कुछ पंक्तियां आरक्षित रहेंगी. श्रद्धालुओं से निवेदन है कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना पूर्ववत सहयोग दें और पूरे आयोजन का उमंग और उल्लास के साथ आनंद लें तथा भोले बाबा की कृपा प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-female-employee-of-the-civil-court-the-thieves-fled-leaving-the-sword-after-the-attack/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की महिला कर्मचारी के घर में चोरी, हल्ला होने पर तलवार छोड़कर भागे चोर

मुस्तैद रहेगी स्वयं सेवकों की टीम

काले ने बताया कि कालीमाटी रोड पर पंडाल के अलाका विद्युत साज-सज्जा, यातायात परिचालन, अग्निशमन की विधिवत व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए स्वयं सेवकों की टीम मुस्तैद रहेगी. एहतियाती बंदोबस्त के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. यह कार्यक्रम भोले बाबा को पूरी तरह समर्पित रहता है. उम्मीद रहती है कि श्रद्धालु स्वतः स्फूर्त ढंग से आयोजन को सफल बनाने में पूरे अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता देंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pollution-is-destroying-life-in-jharia/">धनबाद

: झरिया में प्रदूषण तबाह कर रहा है जन-जीवन

आयोजन का यह 21वां वर्ष

विदित हो कि हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा भजन संध्या के आयोजन का यह 21वां वर्ष है. विगत दो वर्षों में कोविड प्रतिबंधों के चलते भव्य ढंग से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका था. हर-हर महादेव सेवा संघ इस वर्ष समाज में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने के लिए चार लोगों को संघ रत्न सेवा अवार्ड प्रदान किया जाएगा. अवार्ड देने की परंपरा भी पिछले एक दशक से चली आ रही है. इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित मानव सेवा के लिए डॉ एसके मिश्रा, डायन उन्मूलन एवं महिला सशक्तीकरण के लिए पद्मश्री छुटनी महतो, अंधविश्वास उन्मूलन व इससे संबं​धित कानून निर्माण के लिए एक्टिविस्ट की तरह निरंतर सक्रिय प्रेमचंद, श्मशान घाट, मुक्तिघाट सेवा के लिए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट समिति के पदाधिकारी गणेश राव को यह अवार्ड दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-modern-power-handed-over-25-thousand-national-flags-for-hoisting-the-tricolor-in-every-house/">जमशेदपुर

: आधुनिक पावर ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए सौंपा 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज

वि​भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया सम्मान

पूर्व के वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र ,समाज सेवा, उद्यमिता, लोक गीत गायन, शिक्षा, विकास, पत्रकारिता, रक्तदान ,खेलकूद, बाल विवाह विरोध, जंगल रक्षा, पत्रकारिता, नारी शक्ति आदि के क्षेत्रों में योगदान के लिए डॉक्टर सिद्धू, डॉक्टर बीपी सिंह, दीनानाथ पांडे, डॉ जकारिया, डॉ एसएस रजी, प्रेमलता अग्रवाल, डॉ स्वर्ण सिंह, डॉ अली, गोबिंद दोदराजका, डॉक्टर चंद्रशेखर झा ,आरके अग्रवाल, हरि बल्लभ सिंह आरसी, राधेश्याम अग्रवाल, चामी मुर्मू, यमुना टुडू, लखबीर सिंह लक्खा, भरत शर्मा व्यास, अरुणा मिश्रा आदि को संघ रत्न सेवा अवार्ड दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही