Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मनपीटा गांव की ग्रामसभा ने हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के संबंध में अंचल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस का पूरजोर विरोध किया. रविवार को ग्रामसभा की बैठक हुई. जिसमें सभी लोगों ने अंचल प्रशासन की ओर से चिन्हित भूमि को गोटटांड (देवस्थल), जाहेरथान की जमीन, गोचर भूमि बताया तथा इसे ग्रामसभा की सामुदायिक जमीन बताया. ग्रामसभा ने कहा कि अंचल कार्यालय की ओर से मांगी गई आपत्ति पर ग्रामीणों ने अपनी सामूहिक आपत्ति जतायी तथा इसका पूरजोर विरोध करने का निर्णय लिया. ग्रामसभा में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि उक्त जमीन उनके पूर्वजों ने अपने खून पसीने से सींचा है. उक्त जमीन पर समुदाय का जाहेर थान, तीन सार्वजनिक तालाब, खेल का मैदान समेत गोट पूजा स्थान है. साथ ही बीच बीच में ग्रामीणों की रैयति जमीन है. इसलिए इस स्थल पर किसी भी हाल में ट्रेनिंग सेंटर बन ही नहीं सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-mla-saryu-rai-the-work-of-construction-of-babudih-water-treatment-plant-has-been-resumed/">जमशेदपुर
: विधायक सरयू राय की पहल पर बाबूडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य पुनः शुरू
: स्व. परमेश्वरी देवी की स्मृति में 102 लोगों ने किया रक्तदान
: बागबेड़ा में देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, गांजा के साथ भी धराया [wpse_comments_template]
: विधायक सरयू राय की पहल पर बाबूडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य पुनः शुरू
नोटिस पेसा कानून का उल्लंघन
अंचल कार्यालय की ओर से सर्वसाधारण को जारी नोटिस में चिन्हित भूखंड को पेसा कानून 1996 का उल्लंघन बताया. ग्रामसभा का कहना है कि निर्गत नोटिस पारंपरिक ग्रामसभा मनपीटा के नाम से निर्गत होनी चाहिए थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. खाता नम्बर 173 और प्लॉट नंबर 388, 49 और 395 की जमीन पर हेवी मोटर व्हीकलड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण कराने के लिए उक्त भूमि परिवहन विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरण किया जाना है. उक्त नोटिस पर 17 मई तक आपत्ति मांगा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-self-102-people-donated-blood-in-the-memory-of-parmeshwari-devi/">जमशेदपुर: स्व. परमेश्वरी देवी की स्मृति में 102 लोगों ने किया रक्तदान
बैठक में ये लोग थे मौजूद
बैठक में ग्राम प्रधान रामचरण कर्मकार, मुखिया लीना मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य रानीता सोरेन, लक्ष्मण लोहार, प्रभाकर हंसदा, छोटू गागराई, सुफल महतो, धनंजय महतो ,मंसु महतो, बादल हंसदा, मंगल सोरेन, शीतला महतो, पूजा कर्मकार, संगीता महतो, मनीला माहतो, पिंकी हो, चांदमोनी हो, बबीता महतो, रेनूका महतो, कल्पना महतो, साकरा मुर्मू, रोशनी गागराई, मदन महतो, फनी महतो, कृष्णा लोहार, सोमनाथ पड़िया, डेमका सोय, दीपक रंजीत, लखन, मोतीलाल कर्मकार आदि के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-with-desi-katta-in-bagbeda-also-caught-with-ganja/">जमशेदपुर: बागबेड़ा में देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, गांजा के साथ भी धराया [wpse_comments_template]
Leave a Comment