Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानसी क्लब ने किया बालिकाओं के बीच छात्रवृति का वितरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन मानसी क्लब द्वारा शनिवार को टेल्को क्लब में वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा मोटर्स प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी उपस्थित थे. इस दौरान आर्थिक रुप से कमजोर विभिन्न स्कूलों की 132 छात्राओं के बीच छात्रवृति का वितरण किया गया. इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रश्मि कुलकर्णी ने मानसी क्लब के विभिन्न क्रिया कलापों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों के अतिरिक्त मानसी कई वर्षों से लगातार बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही है. इस वर्ष मानसी ने शहर के 15 विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 132 छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की है. वहीं 10 जून को मानसी क्लब के सदस्यों ने हुरलुंग ग्राम में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया था. 21 जून को अंत्योदय भवन में रहने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेजर्ट डेजर्ट कूलर, पंखे और वाशिंग मशीन दान किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-disability-check-up-camp-from-june-26/">चाईबासा

: जिला स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर 26 जून से

एमटीएमएच को क्लब ने उपलब्ध कराई मशीन

रश्मि कुलकर्णी ने कहा कि मानसी क्लब ने आठ अलग-अलग गांव की 15 महिलाओं को उनकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए आजीविका के स्रोत को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई मशीनें प्रदान की है. वहीं कैंसर रोगियों के इलाज के लिए मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) द्वारा किए जा रहे कार्य को ध्यान में रखते हुए, मानसी क्लब ने अस्पताल को एक 12 चैनल ईजीजी मशीन उपलब्ध कराया. मानसी क्लब अपने दीर्घकालिक, व्यापक और समग्र हस्तक्षेप के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए लगातार बहुमूल्य योगदान दे रही है. इस अवसर पर मुख्य रूप से मानसी क्लब की प्रबंधन समिति के सदस्य सरिता कुमार, रीना, रंजना नारायण, ज्योति बट्टू सहित टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, छात्र और गैर सरकारी संगठनों के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही