Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिले के कई हवलदार व आरक्षी कर रहे एसएसपी के आदेश की अवहेलना

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जिले के कई हवलदार और आरक्षी ऐसे हैं जो एसएसपी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं. इनमें परसुडीह थाने में तैनात हवलदार राजकुमार सिंह, राजेंद्र नाथ महतो, कोवाली थाना के हवलदार सिकंदर खंडाईत, सीतारामडेरा थाना के आरक्षी सिरिल लकड़ा, बिष्टुपुर यातायात थाना में पदस्थापित औरंजेब खलीफा और कमलापुर थाना के वीरेंद्र मंडल शामिल है. इन सभी की प्रति नियुक्ति गोलमुरी पुलिस केंद्र में की गई है, परंतु सभी ने आदेश की अवहेलना करते हुए गोलमुरी पुलिस केंद्र में योगदान नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-one-dead-in-collision-between-truck-and-bike/">बहरागोड़ा

: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत
[caption id="attachment_839638" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/kamlesh-kumar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कमलेश कुमार[/caption]

निलंबन के साथ हो सकती है विभागीय कार्रवाई

इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता कमलेश कुमार ने एसएसपी किशोर कौशल को एक पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए. दूसरी ओर इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से एक पत्र जारी कर पुलिस केंद्र गोलमुरी में योगदान नहीं दिए जाने के कारण सभी उक्त पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है. बताया गया है कि दो दिनों के अंदर अगर यह लोग पुलिस केंद्र गोलमुरी में योगदान नहीं देते हैं तो सभी कर्मी को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही