Search

जमशेदपुर : शहर के कई श्रद्धालु अमरनाथ में बर्फबारी और बारिश में फंसे

Jamshedpur (Piyush Mishra) : जमशेदपुर के कई लोग अमरनाथ यात्रा के लिए गए हैं, लेकिन छह जुलाई से हो रही बर्फबारी और बारिश के वजह से सभी वहां फंस गए हैं. शहर के 100 लोगों को अमरनाथ जाने की अनुमति मिली थी. बारीडीह के रहने वाले मगन लाल शर्मा ने आठ जुलाई की सुबह एक वीडियो जारी कर वहां की ताजा स्थिति के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि वे लोग अमरनाथ गुफा का दर्शन करने के बाद छह जुलाई से पंचसर में फंसे हुए हैं, लेकिन यात्रियों को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. वहां लगभग पांच से सात हजार यात्री हैं. [caption id="attachment_691786" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Magan-Lal-Sharma.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जमशेदपुर के बारीडीह निवासी मगन लाल शर्मा.[/caption] इसे भी पढ़ें : कश्मीर">https://lagatar.in/heavy-rains-continue-in-kashmir-amarnath-yatra-postponed-for-the-second-consecutive-day/">कश्मीर

में भारी बारिश जारी, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित, 80,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके

पंचसर में भंडारे से लोगों को राहत

[caption id="attachment_691787" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Amarnath-Yatra-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पंचसर भंडारे के टेंट में मौजूद यात्री.[/caption] पंचसर में चल रहे भंडारे से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. वहां माइक से घोषणा की जा रही है कि कोई भी यात्री वहां से नहीं निकलें. सभी टेंट में रहें. फंसे लोगों में कई की हेलीकॉप्टर की टिकट बेकार हो गया है. कई लोगों की फ्लाईट छूट गई है. कई यात्रियों को ट्रेनें पकड़नी थी, लेकिन वहां से नहीं निकल पाने की वजह से अब वे ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे. उनका टिकट का पैसा भी बर्बाद हो गया है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-tpc-commander-santosh-bhuiyan-arrested-by-palamu-police/">Breaking

: TPC कमांडर संतोष भुइयां को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्लैक में मिल रहा हेलीकॉप्टर का टिकट

[caption id="attachment_691791" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Amarnath-Yatra-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अमरनाथ के पंचसर में बारिश और बर्फबारी.[/caption] कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर निजी कंपनी की होने के कारण अव्यवस्था और भ्रष्टाचार व्याप्त है. हेलीकॉप्टर से जाने के लिए टिकट के एवज में 800-800 रुपए ज्यादा मांगे जा रहे हैं. मगन लाल शर्मा ने कहा कि वहां का स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड की व्यवस्था फेल हो गई है. यात्री अपने घरों को जाने के लिए परेशान हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//