Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तेज आंधी में गिरे कई बिजली के पोल, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर में चली तेज आंधी में जुगसलाई, परसुडीह, खासमहल, बिरसानगर, बारीडीह सहित मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के पोल गिरने से इन क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई है. इस संबंध में मानगो अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मानगो के जाकिरनगर के रोड नंबर 3, 11, 14 और 17 में बिजली का पोल टूट कर गिर गया है. बिजली का पोल टूटने से मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से बिजली काट दी गई है. सहायक अभियंता ने बताया कि पोल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-boat-ambulance-service-started-in-the-district-deputy-commissioner-and-mp-flagged-off/">साहिबगंज

: जिले में नाव एंबुलेंस सेवा शुरू, उपायुक्त व सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

33 केवी का लाइन चालू कर दिया गया है

[caption id="attachment_638237" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Weather.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तेज आंधी में गिरा पेड़ का डाली.[/caption] वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर करनडीह प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर बिजली के पोल गिरने और बिजली के तार पर पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई है. पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे का काम पूरा होने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो पाएगा. उन्होंने बताया कि 33 केवी का लाइन चालू कर दिया गया है. मरम्मत कार्य पूरा करने होने के बाद सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. क्षतिग्रस्त पोलों के मरम्मत में कम से कम 3-4 घंटे का समय लग सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही