Search

जमशेदपुर : चैंबर चुनाव में टाटा स्टील सहित कई ईमेल आईडी के साथ छेड़छाड़ : सोंथालिया

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)सिंहभूम चैंबर चुनाव में फर्जीवाड़ा कर मुनका और केडिया ने भारी अंतर से जीत दर्ज की. इसलिए सोंथालिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि सुरेश सोंथालिया ने चुनाव में फर्जीवाड़ा की बात उस समय कही थी लेकिन उनकी आवाज को दबा दी गई. इस क्रम में सोमवार को राजस्थान भवन में सुरेश सोंथालिया ने प्रेस वार्ता कर चैंबर चुनाव में मुनका और केडिया टीम द्वारा चुनाव जीतने के लिए किए गए फर्जीवाड़ा का सबूतों के साथ खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कंपनी एक्ट के अनुसार संरक्षित माध्यम से वोटिंग करानी चाहिए, लेकिन जो कुछ हुआ वो बिल्कुल संरक्षित या गोपनीय नहीं था. जो किसी भी लोकतान्त्रिक मतदान प्रावधान का मूल भी है. सीडीएसएल के स्क्रूटिनसर द्वारा प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में यह सूचित किया गया था कि ओटीपी सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही मिलेगा, जबकि इसके विपरीत ओटीपी ईमेल के द्वारा प्राप्त हुआ. इसकी वजह से कई अधिकृत मतदाताओं की जगह अन्य लोगों ने उनका मतदान किया. 26 सितंबर को चैंबर में हुए मतदान में भी अधिकृत मतदाता की जगह अनाधिकृत लोगों ने मतदान किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-now-chano-ration-card-holders-will-protest-in-front-of-the-deputy-commissioners-office/">चांडिल

: अब उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेंगे चानो के राशन कार्डधारी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस सारी प्रक्रिया में घोर फर्जीवाड़ा हुआ है. चैंबर संविधान के अनुसार मतदाता सूची में 31 जुलाई तक ही फेरबदल किया जा सकता था, लेकिन अंतिम कार्यसमिति ने निर्णय लिया कि इसे 4 सितम्बर तक बढ़ाया जाये. यह फेरबदल भी लिखित आवेदन के आधार पर ही करना था. वहीं मतदाता सूची को चुनाव प्रक्रिया के आरम्भ होने से एक दिन पूर्व महासचिव द्वारा हस्ताक्षर कर नोटिस बोर्ड पर लटकाना था, लेकिन नोटिस बोर्ड पर कोई सूची नहीं लटकाई गयी थी. मेरे आग्रह करने पर स्क्रूटिनसर द्वारा सूची सीडीएसएल को भेजी गई मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई. सूची की गहन जांच पड़ताल के बाद यह पता चला कि कई सदस्यों की फर्जी मेल आईडी बनायी गयी. इसमें टाटा घराने की कंपनी समेत कई नामी गिरामी प्रतिष्ठान भी शामिल है. एक साजिश के तहत इन सब मेल द्वारा फर्जी तौर पर अध्यक्ष तथा महासचिव ने इनका मतदान किया. यह साइबर जालसाजी है. इसमें हमें नुकसान पहुंचाकर स्वयं को लाभ दिया गया. इतना ही नहीं वास्तविक मतदाता के लोकतान्त्रिक अधिकारों से उनको वंचित किया गया. इस संबंध में चुनाव में हुए फर्जीवाड़ा की शिकायत चुनाव अधिकारी से की गई है. उनसे कार्रवाई की मांग की गई है. इस अवसर पर भरत वसानी, किशोर गोलछा, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलछा, नीतीश धू, सत्यनारायण अग्रवाल, सावरमल शर्मा, पीयूष चौधरी, रामू देबूका, पवन शर्मा, अक्षय अग्रवाल, आनंद चौधरी, मोहित शाह, विमल बाकरेवाल, अमित सरायवाला, अंकित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अरविंद मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp