Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं के धनतेरस धमाका में गिन्नी और चांदी के सिक्के समेत बरसे कई उपहार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के नेतृत्व में मायुमं के सभी शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में धनतेरस धमाका लकी ड्रा का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के लोगों की मौजूदगी में पारदर्शी रूप में लकी ड्रॉ किया गया. लकी ड्रॉ में जिसका नंबर निकला, उनके चेहरे खिल उठे. शाखा द्वारा इस आयोजन में 70 उपहार बांटे गये, जिसमें चार ग्राम की गिन्नी, चांदी के सिक्के, फ्रिज, मोबाइल, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन 5जी, जूसर, मिक्सर ग्राइंडर, ओटीजी, ब्लेंडर, डविच मेकर 10जी, टोस्टर आदि उपहार शामिल हैं. मौके पर उषा चौधरी और पारुल चेतानी ने बताया कि इस कार्यक्रम से प्राप्त धनराशि से निकट भविष्य में जनसेवा के कई कार्यक्रम किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-ration-before-pds-shops-then-put-thumb-himani-pandey/">जमशेदपुर

: पीडीएस दुकानों से पहले राशन लें तब लगाएं अंगूठा – हिमानी पांडेय

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता पीयूष आडेसरा, अंकुर मोदी, अशोक गुप्ता, गोविंद दोदराजका, कैलाश सरायवाला, गोविंदा नगेलिया, सुमन नागेलिया थे। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक चौधरी, महावीर मोदी, शंकर सिंधल, सुरेश कांवटिया, बजरंग अग्रवाल, विजय आनंद मुनका, सुरेश सोंथालिया, किशोर गोलछा, अरुण बाकरेवाल, अजय चेतानी, अरुण गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना खिरवाल आदि ने लकी ड्रा कूपन निकाले और सभी भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हआ इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजिका बबीता रिंगसिया, पारुल चेतानी सचिव निधि अग्रवाल नीलम देबुका, लता खिरवाल, पूजा अग्रवाल, वर्षा चौधरी आदि सदस्यों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laddu-divided-into-jugsalai-in-the-joy-of-stopping-the-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स की वृद्धि पर रोक की खुशी में जुगसलाई में बंटा लड्डू
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही