: सोमवार से प्रखंडवार कैंप आयोजित करेगा श्रम विभाग
जमशेदपुर : सीजीपीसी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, शादी-विवाह के नियम सख्ती से होंगे लागू
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सीजीपीसी कार्यालय में रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. बैठक में संविधान संशोधन और शादी-विवाह के नियम सख्ती से लागू कराने जैसे फैसलों पर हाउस ने सहमति प्रदान की. अरदास उपरांत शुरू की गई बैठक में लगभग सभी सदस्यों की मौजूदगी में फैसलों पर मुहर लगी. बैठक में भगवान सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय के मरम्मतीकरण तथा भीतर और बाहर सौंदर्यीकरण के विषय पर हाउस की सहमति ली जबकि कार्यालय स्थित कुछ भाग को किराये पर देने का फैसला लिया गया. वहीं सरदार शैलेन्द्र सिंह ने शादी-विवाह के दौरान 2003 में पारित किए गये नियमों का हवाला देते हुए उन नियमों को सख्ती से लागू करवाने की मांग रखी जिसे हाउस ने सहमति दी लेकिन कुछ नियमों को लचीला करने की भी मांग हाउस की ओर से उठी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-labor-department-will-organize-block-wise-camp-from-monday/">जमशेदपुर
: सोमवार से प्रखंडवार कैंप आयोजित करेगा श्रम विभाग
: सोमवार से प्रखंडवार कैंप आयोजित करेगा श्रम विभाग
Leave a Comment