Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : रांची स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में रविवार को विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित हुई. इसमें झारखंड प्रांत के सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने अपने-अपने विचार साझा किए. इनकी प्रमुख मांगो में राज्य सरकार के कर्मियों की तरह विश्वविद्यालय के कर्मियों का छठा एवं सातवां वेतन निर्धारण एवं अनुमोदन विश्वविद्यालय मुख्यालय स्तर पर करने, राज्य सरकार के कर्मियों के लिए जारी अधिसूचना विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए भी लागू हो, एसीपी-एमएससीपी राज्य सरकार के कर्मियों की भांति विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों को भी देने, सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 62 वर्ष करने, 7वां वेतनमान का भत्ता राज्य के कर्मचारियों की अधिसूचना की तिथि से ही विश्वविद्यालय महाविद्यालय के कर्मियों को देने और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों का वेतनमान सचिवालय स्तर के कर्मियों के समान दिए जाने पर गहनता से विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-225-people-voluntarily-donated-blood-in-shaurya-yatra-samitis-blood-donation-camp-at-haldipokhar/">जमशेदपुर

: हल्दीपोखर में शौर्य यात्रा समिति के रक्तदान शिविर में 225 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

राज्य स्तर आंदोलन करने की घोषणा

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महासंघ के पदाधिकारी से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने एवं रणनीति तैयार करने का आग्रह किया. सदस्यों ने कहा कि संघ के द्वारा जो कदम उठाये जायेंगे उसमें सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के कर्मचारी साथ देंगे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर यह सब मांगे पूर्ण नहीं होती है तो राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा. जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-remained-the-hottest-city-of-the-state-for-two-days/">जमशेदपुर

: दो दिनों से राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा जमशेदपुर  

यह रहे बैठक में मौजूद

बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय, महामंत्री विशंभर यादव, रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार यादव, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रविशंकर, कोल्हान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय से केशव रविदास, प्रमोद, सिद्धेश मोहन, गिरिडीह महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनोज किशोर सिंह, रांची विश्वविद्यालय से अवधेश उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही