Search

 
 
 

Jamshedpur : कई लोगों ने ली आजाद समाज पार्टी की सदस्यता

 
  • झारखंड में दलितों को हमेशा हाशिए पर रखा गया : काशिफ रजा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोलमुरी स्थित संत रविदास आश्रम में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी की बैठक हुई. जिसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा मौजूद थे. कार्यक्रम में रविदास समाज, पासवान समाज, दुशाध समाज, तुरी समाज, कालिंदी समाज और यादव समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे. काशिफ रजा ने रविदास समाज का इतिहास बताते हुए कहा कि इस देश को आजादी दिलाने में और देश के विकास में रविदास समाज की अग्रणी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में दलित समाज की जनसंख्या 50 लाख से अधिक है और 9 सीटें आरक्षित होने के बाद भी पिछले 24 सालों में समाज की स्थिति नहीं बदली. आज भी यह समाज झारखंड़ में हाशिये पर है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-will-socially-boycott-those-who-disrespect-and-disrespect-the-elders/">Jamshedpur

: बुजुर्गों का मान-सम्मान व बेअदबी करने वालों का सीजीपीसी करेगी सामाजिक बहिष्कार
काशिफ रजा ने कहा कि आजाद समाज पार्टी झारखंड के अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े, मुसलमान, ईसाइ, बौद्ध व शोषित वंचित, दबे कुचले वर्गों की आवाज बनेगी. इन्हीं मुद्दों पर पार्टी अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर रविदास समाज के अध्यक्ष विजय कुमार, संरक्षक संत लाल, कार्यालय सचिव अनूप कुमार, महासचिव मगोन दस, उपाध्यक्ष मनोज कुमार राम, महिला अध्यक्ष ललिता देवी, तुरी समाज से सुरेश प्रसाद, दुशाध समाज से गौरी देवी, आनंद कुमार, राम प्रवेश दास, सुबोध रविदास, बबिता देवी, यादव समाज से उमेश कुमार यादव, अखिलेश यादव, रमेश यादव, सुनील यादव, पासवान समाज से सुनील पासवान, रविदास महिला समिति की राखी देवी, वीणा देवी, उमा देवी, बबिता देवी, संगीता देवी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही