Search

 
 
 

जमशेदपुर : कृतिकलम की काव्य गोष्ठी में देश-विदेश से जुड़े कई कवि और साहित्यकार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कृतिकलम की ओर से मंगलवार को वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का प्रथम सत्र आयोजित किया गया. इस काव्य गोष्ठी में जमशेदपुर सहित देश विदेश से कई कवि और साहित्यकार जुड़े. इस ऑनलाइन कार्यक्रम का संचालन मंच के संयोजक उज्जवल सम्राट ने किया. काव्य गोष्ठी की शुभारंभ वंदना खुराना की कविताओं से हुआ. जो सम्मानित अतिथि के तौर पर लंदन से जुड़ी.कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए अंकिता सिन्हा ने गुरु को एक कविता समर्पित की. विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद झारखंड से ज्योत्सना अस्थाना एवं दुबई से जुड़ी अनु बाफना ने अपनी रचना पेश की. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-plans-remained-incomplete-due-to-lack-of-budget/">बोकारो

: बजट के अभाव में योजनाएं रह गईं अधूरी, गांव में नालियों से निकल रहे दुर्गंध
मंच पर नए उभरते कवि आलोक पांडे ने भी अपनी कविता शिक्षक के सम्मान में प्रस्तुत किया. तुलसी भवन के महासचिव प्रसनजीत तिवारी ने भी अपने विचार रखे. इसके अलावा मंच पर अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन के झारखंड प्रांतीय इकाई की महामंत्री व करीम सिटी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. संध्या सिंहा, गृह स्वामिनी मैगजीन की एडिटर अर्पणा संत सिंह, अरविंद चौधरी, रूबी चौधरी, अंकिता सिन्हा तथा अन्य अतिथि गण मौजूद थे. जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही