Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में कबड्डी समेत कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद कैलेन्डर के अनुसार गुरुवार को खेलकूद का आयोजन किया गया. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी बनने के तुरंत बाद यहां की छात्राओं को स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का अवसर मिले इसके लिए स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी बनाई गई. यह सभी जानते हैं कि झारखंड की छात्राएं खेलकूद गतिविधियों में इतनी सक्षम हैं कि कई प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करती हैं. ऐसे में यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कैलेंडर के तहत हो रही खेलकूद प्रतियोगिताएं वहां पहुंचने की महत्वपूर्ण सीढ़ी साबित हो सकती है। सभी प्रतियोगिताओं को समाहित करनेवाले अच्छे स्पोर्ट्स कैलेंडर के साथ बेहतर आयोजन के लिए उन्होंने भी कमिटी को भी दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-notice-to-successful-candidates-of-jpsc/">झारखंड

हाईकोर्ट : JPSC के सफल अभ्यर्थियों को नोटिस
कबड्डी प्रतियोगिता में यूनीवर्सिटी टीम के गठन के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर को मिलाकर कुल 8 टीमें सम्मिलित हुईं. टीम के चयन के लिए खेल विशेषज्ञ जगदीश कुमार एवं सुखदेव सिंह शामिल हुए. शतरंज, बैडमिंटन सिंगल, डबल एवं कबड्डी की टीम का गठन किया जा चुका है. इनके चयन में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ सनातन दीप, सदस्यगण आर तेजा, शांति मुक्ति बारला एवं प्रभात कुमार की सराहनीय भूमिका रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही