Search

 
 
 

जमशेदपुर : बरसात में फ्यूज हो गई थी मानगो की कई स्ट्रीट लाइटें, कराई गई ठीक

 
Jamshedpur, (Mujtaba Haider Rizvi) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में मानगो में कई जगह की स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गईं. बहुत सी स्ट्रीट लाइटें बरसात में फ्यूज हो गई थीं.  इनकी जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं. मौलाना अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर रोड नंबर 12, जवाहर नगर रोड नंबर 12 का क्रॉस रोड नंबर 5, गुलाब बाग रोड नंबर 1, गुलाब बाग क्रास रोड नंबर 2, न्यू पुरुलिया रोड वेस्ट, रोड नंबर 21 आदि इलाके में फ्यूज स्ट्रीट लाइटों की जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगवाईं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fine-collected-from-13-shopkeepers-who-encroached-on-sakchi-market/">जमशेदपुर

: साकची बाजार में अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

तारों से हटाया गया कार्बन

इसके अलावा, जिन स्ट्रीट लाइटों के तार में कार्बन आ गया था. उन्हें ठीक किया गया और उन्हें प्रकाश मय किया गया. स्ट्रीट लाइट बदलने के इस अभियान में मौलाना अंसार खान के साथ मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निषात, इलेक्ट्रीशियन संजय, ऑटो ड्राइवर श्याम के अलावा मोहम्मद आरजू खान समेत अन्य बस्ती वासी मौजूद थे.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही