Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुड़मी समाज के रेल चक्का जाम आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : बुधवार सुबह से ही टाटानगर से बिहार और बंगाल मार्ग की ट्रेनों का परिचालन बंद है. क्योंकि कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने की मांग पर दर्जनों लोगों ने पश्चिम बंगाल में खेमासूली और कुसतौर स्टेशनों के पास रेल लाइन जाम कर दिया है. इससे सैकड़ों यात्री बिहार और हावड़ा की ओर नहीं जा सके. हालांकि ट्रेन रद्द होने की पूर्व सूचना के कारण स्टेशन पर हंगामा नहीं हुआ लेकिन यात्रियों और रेलकर्मियों में दिनभर अफरातफरी मची रही. स्थिति यह है कि किसी को पति के निधन पर गंगा स्नान करना था तो कोई अपने बच्चों से मिलने छपरा जा रहा था. लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण या​​त्रियों की इच्छा धरी की धरी रह गई. [caption id="attachment_599616" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/05rc_m_34_05042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्टेशन परिसर में लगाया गया हेल्प डेस्क[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-academic-scam-in-womens-university-girl-students-on-the-road/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक घोटाला, छात्राएं सड़क पर
दूसरी ओर राजेंद्र नगर दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को बोकारो और मिदनापुर के रास्ते टाटानगर लाया गया. जबकि आनंद विहार भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी मिदनापुर के रास्ते चली, इससे टाटानगर से दर्जनों यात्री ओडिशा नहीं जा सके. वहीं सुबह में टाटा दानापुर और टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस रद्द होने से करीब 13 सौ यात्री परेशान हुए. इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक बबन कुमार को टाटानगर भेजा है. यात्रियों की सहायता के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर हेल्पडेस्क खोला गया है और आरक्षण केंद्र में टिकट कैंसल करने के लिए काउंटर की संख्या बढ़ा दी है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-preparations-are-being-made-vigorously-for-the-unveiling-of-the-idol-in-dav-guava/">नोवामुंडी

: डीएवी गुवा में वार्षिकोत्सव को लेकर की जा रही है जोर-शोर से तैयारी

अप डाउन में रद्द ट्रेनें 

कुडमी आंदोलन के कारण बुधवार को टाटानगर से दानापुर सुपर, धनबाद स्वर्णरेखा, रांची इंटरसिटी, आसनसोल इंटरिसटी व बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को अप-डाउन में रद्द किया गया है. वहीं, टाटा से हावड़ा स्टील, हावड़ा से इस्पात, टाटा खड़गपुर के बीच चार लोकल और हावड़ा घाटशिला की पैसेंजर ट्रेनें रद्द हैं. जबकि शाम को भी डाउन इस्पात के टाटानगर से हावड़ा जाने और पुरुषोत्तम एवं उत्कल एक्सप्रेस के ओडिशा जाने पर अभी तक संशय कायम है. इधर, बुधवार सुबह एक बार फिर हावड़ा मुंबई मेल एवं अन्य ट्रेनों के मार्ग बदलने का बुलेटिन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से जारी किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही