Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोच के अभाव में हावड़ा से लेट खुलीं कई ट्रेनें

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे ने कोच के अभाव में गुरुवार को टाटा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12814 हावड़ा -टाटा स्टील एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. वहीं कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस हावड़ा से बुधवार रात के 10.10 बजे की जगह गुरुवार को दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 12883 संतरागाछी-पुरुलिया रूपसी बंगला सुबह 6.25 की जगह 9.30 बजे खुली. ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो 5.45 बजे की जगह 9.30 बजे खुली. इसके अलावा ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 6.35 बजे की जगह सुबह 10 बजे खुली. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-drinking-water-supply-will-be-interrupted-for-two-days-in-durua-township-of-ward-four/">लातेहार

: डुरूआ बस्ती में दो दिनों तक बाधित रहेगी पेयजलापूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही