Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पावर ब्लॉक को लेकर टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में आसनबनी और सलगाझुरी स्टेशन के बीच सबवे लगाने को लेकर रेलवे की ओर से पावर ब्लॉक लिया जाएगा. पावर ब्लॉक को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, वहीं कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है. शनिवार को ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई (सीएसएमटी) जो हावड़ा से शाम 7.50 बजे खुलती है, यह ट्रेन रात 10.10 बजे हावड़ा से खुलेगी. वहीं 23 जुलाई (रविवार) को भी कई ट्रेनें रद्द की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-allegation-of-team-change-is-baseless-vijay-singh-rana/">जमशेदपुर

: टीम परिवर्तन का आरोप बेबुनियाद है : विजय सिंह राणा

यह ट्रेनें की गई रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट

रविवार को 08055/08056 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर स्पेशल, 08071/08072 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर, 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर और 08014/08013 चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रधरपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.  वहीं, 08173 आसनसोल-टाटानगर पैसेंजर 23 जुलाई को शॉर्ट टर्मिनेट की गई है. यह ट्रेन आसनसोल से पुरुलिया तक चलेगी और यही ट्रेन पुरुलिया से आसनसोल के लिए रवाना हो जाएगी. जबकि 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम 25 जुलाई से 28 जुलाई तक शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही