Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मेरीन ड्राइव कचड़ा डंपिंग स्थल को जन सहयोग से भव्य पार्क बनाया जाएगा- बन्ना गुप्ता

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मरीन ड्राइव रोड में स्वर्णरेखा के किनारे फैले कचरे के ढेर को हटाकर वहां भव्य पार्क बनाया जाएगा. यह कार्य शहर के समाजिक लोगों के सहयोग से पूरा होगा. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही. स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वर्षों से मरीन ड्राइव रोड में कचरा डंपिंग किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों के द्वारा कचरे में आग लगा दी गई है. जिसके कारण वहां से धूएं के रुप में मिथेन गैस का बस्तियों में फैलाव हो रहा है. जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. आमजनों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने शहर के सामाजिक लोगों के सहयोग से कचरे के ढेर को पार्क का रूप देने का निर्णय लिया. वहीं उन्होंने कहा कि शहर के कचरे का निष्तारण करने के लिए सरकार के स्तर से काम जल्द शुरु होगा. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं अर्बन सेक्रेटरी से चर्चा की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-akhand-harinam-sankirtan-in-hari-mandir-from-18/">जमशेदपुर

: जुड़ी हरि मंदिर में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन 18 से

एनजीटी का आदेश नहीं बनेगा बाधक

एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कचरे के ढेर की सफाई एवं पार्क का रुप देने में एनजीटी का आदेश बाधक नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि एनजीटी अपना काम करेगी तथा हम जन सहयोग से मौलिक दायित्व का निर्वाह करेंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जिन लोगों ने पहल की है. सभी का सहयोग अपेक्षित है. जल्द ही कचरे को हटाकर वहां मिट्टी भरा जाएगा. टाटा का शहर है. हरियाली-खुशियाली लाने का उनका सपना जन सहयोग से पूरा होगा.प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व अध्यक्ष विजय खां, सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, संदीप मुरारका, जिला पार्षद परितोष सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-oil-tanker-caught-fire-during-welding-created-chaos/">जमशेदपुर

: वेल्डिंग करने के दौरान तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा–तफरी

महाशिवरात्री पर दोमुहानी संगम में होगा भव्य कार्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 18 फरवरी महाशिवरात्री के मौके पर गंगा आरती की तर्ज पर स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया गया है. दोमुहानी संगम पर भव्य आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई है. सिढ़ी का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही बहती धारा में आस्था कुंड का निर्माण कराया जा रहा है. जहां लोग पूजन सामग्री एवं अन्य वस्तुएं विसर्जित कर सकते हैं. बाहर से नदी में गिरने वाले नाले के पानी की सफाई के लिए कुंड का निर्माण कराया जा रहा है. जहां गंदे पानी की सफाई की जाएगी. मंत्री ने बताया कि महाशिवरात्री के दिन शाही स्नान के अलावे बनारस से आनेवाले 11 सदस्यीय पुरोहितों का दल पूजन, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे. वहीं शाम में भोजपुरी गायक भरत शर्मा ब्यास का भजन कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsanagar-police-accused-of-breaking-leg-by-beating-station-in-charge-denied/">जमशेदपुर

: बिरसानगर पुलिस पर पीट कर पैर तोड़ने का आरोप, थाना प्रभारी ने नकारा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही