Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर मरीन ड्राइव सड़क में धंसी हुई जगह पर अंदर मशीन से सीमेंट का घोल डाल बनाया जाएगा मजबूत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) के प्रबंध निदेशक तरुण डागा ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है. इसके लिए कई सड़कों का चौड़ीकरण कर दिया गया है. सड़कों के बीच डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधे भी लगाए गए हैं. इसी क्रम में सर्किट हाउस एरिया में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है. इसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा. सेफ्टी के लिए डिवाइडर पर लोहे का ग्रिल लगा दिया गया है. सर्विस लेन और रोड के बीच ग्रीनरी की गई है. मरीन ड्राइव को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है. उसकी मरम्मत का काम भी चल रहा है. इस सड़क को छाई पर बनाया गया है. इस कारण कई स्थानों पर धंस जाती है. कई जगह गड्ढे बन गए हैं. धंसने वाले स्थानों पर मशीन से सीमेंट का घोल बनाकर अंदर डाल कर सड़क को मजबूत किया जायेगा.

शहर में स्मार्ट लाइट लगाये जायेंगे

एमडी तरुण डागा ने कहा कि शहर में स्मार्ट लाइट लगाये जायेंगे. गोलमुरी, ट्यूब बारीडीह, एग्रिको में सड़कों के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है. अधिकांश जगहों पर स्ट्रेट माइल रोड का काम पूरा हो चुका है. भालूबासा पुल पर भी जल्द काम होगा. आउटर सर्किल रोड पर मात्र 300 मीटर सड़क का काम बचा हुआ है. उसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा. कदमा-सोनारी लिंक रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है. सीएच एरिया में भी दो किलोमीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है. शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए छह चार्जिंग स्टेशन बनाना है, जिसमें से तीन बनकर तैयार हैं. इस्टर्न और वेस्टर्न वाटर सप्लाई सिस्टम का काम चल रहा है. गोलमुरी में पार्किंग की समस्या है इसे भी जल्द दूर करने का उपाय सोचा जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही