Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस 8 को

  • सीएम हेमंत समेत मंत्री विधायक होंगे शामिल
  • कदमा में झामुमो जिला समिति की बैठक आयोजन पर हुई चर्चा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शहीद निर्मल महतो की पुण्य तिथि 8 अगस्त को शहादत दिवस के रूप में मनायी जाएगी. उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री, सांसद, विधायक, समेत दूसरे दलों के नेता शामिल होंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए रविवार को झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में हुई. मौके पर मौजूद विधायक सह जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है. इस वर्ष भी पूरे राज्य से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा झारखंड सरकार के कई मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे. उन्होंने सभी प्रखंड के अध्यक्ष और सचिव तथा नगर समितियां एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 8 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उलियान पहुंचकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करें. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-foundation-stone-for-construction-of-a-garden-in-manushmudiya-forest-rest-house/">Baharagoda

: मानुषमुड़िया वन विश्रामागार में एक उद्यान निर्माण का शिलान्यास

मंईयां सम्मान योजना से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें

बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को योजना से ज्यादा संख्या में महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रखंड एवं पंचायत के पदाधिकारी महिलाओं का सहयोग करने का निर्देश दिया. ताकि पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-are-facing-drinking-water-crisis-during-rainy-season/">Baharagoda

: बरसात के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं ग्रामीण

शंभू जेना क्रीड़ा तथा पार्वती सिंह महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष मनोनीत

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने पर क्रीडा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष शंभू जेना, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पद पर पार्वती सिंह तथा सह सचिव पद पर वनवासी सोरेन को मनोनीत किया. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित ईचागढ़ की विधायका सविता महतो, शेख बदरुद्दीन, सुनील महतो, चंद्रावती महतो, वीर सिंह सुरीन, बी मार्डी, पिंटू दत्ता, सुधीर सोरेन, मिर्जा सोरेन, अर्जुन हांसदा, वकील हेंब्रम, फैयाज खान, राजा सिंह, रानू मंडल, अवतार सिंह सिंधु, अजय रजक, सम्मेद अंसारी, सतनाम सिंह सत्ते, राजेश्वर सिंह, गुरप्रीत सिंह, आनंद यादव, धीरज सिंह, कमलजीत कौर गिल, सविता सिंह, रजनी दास, अश्वनी दास, प्रीतम हेंब्रम, फतेह चंद्र टुडू, विद्यासागर दास, महेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, गौरव राय, शौकत सिंह, गुरमीत सिंह गिल समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही