Search

 
 
 

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन ने तीसरी बार पीएम बनने पर मोदी को दी बधाई

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में जीत और लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी. भेजे गए बधाई संदेश में मुकेश मित्तल ने कहा कि यह जीत न केवल नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि उनके द्वारा देश के प्रति समर्पण, परिश्रम और दृढ़ निश्चय का साक्षात्कार भी है. उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने प्रगति के नए आयाम छुए हैं. उनकी नीतियां और दूरदर्शिता ने हर भारतीय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं. मोदी सरकार के "मेक इन इंडिया", "स्वच्छ भारत अभियान", "आत्मनिर्भर भारत" जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए मुकेश मित्तल ने कहा कि इससे हमें एकजुट होकर देश के विकास में भागीदार बनने की प्रेरणा मिली है. सरकार की नीतियों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-manish-accused-in-ajay-sahu-murder-case-gets-bail-from-high-court/">Jamshedpur

: अजय साहू हत्याकांड के आरोपी मनीष को हाइकोर्ट से जमानत

हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया

सरकार ने आर्थिक सुधारों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है. कोरोना महामारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाए गए त्वरित और प्रभावी कदमों ने लाखों जिंदगियों की रक्षा की और देश को संकट से बाहर निकाला. उन्होंने उम्मीद जताई की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा और सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही