Search

 
 
 

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन ने शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाले बच्चों को किया सम्मानित

 
  • सिंहभूम चैबर भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के बच्चो को रविवार को सम्मानित किया. कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष सुरेश कावंटिया के नेतृत्व में बिष्टुपुर चैंबर भवन में हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, समाजसेवी डॉ आरके अग्रवाल, कमल अग्रवाल, घाटशिला शाखा अध्य्क्ष सुनील जैन, जुगसलाई शाखा अध्य्क्ष लिप्पु शर्मा उपस्थित थे. शाखा अध्य्क्ष सुरेश कावंटिया ने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के अलावे इस वर्ष मारवाडी समाज से सीए बनने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-chaibasa-chamber-of-commerce-and-industries-is-the-highest-business-organization-of-the-district/">Chaibasa

  : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिले की सर्वोच्च व्यावसायिक संस्था

प्रांतीय अध्यक्ष ने मारवाड़ी सम्मेलन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया

उन्होंने कहा की आज सम्मान पाकर बच्चे सब गौरवान्वित हैं. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है. झारखंड प्रान्त मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल ने उपस्थित सभी समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने से समाज तो गौरवान्वित होता ही है साथ ही सभी विद्यार्थियों के मनोबल भी बढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि समाज के सितारे कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु मारवाड़ी सम्मेलन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया. मौके पर शाखा के महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, शाखा कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, संतोष अग्रवाल, विमल मुरारका, मंजू खंडेलवाल, संकर सिंगल, कमल किशोर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सावरमाल शर्मा, मनोज चेतानी, निर्मल पटवारी, बबलू अग्रवाल मिनी, गौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल डॉक्टर विशाल लोधा, संजय देबुका समेत समाज के कई वरिष्ठजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही