Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन का तीन दिवसीय राजस्थानी फिल्म फेस्टिवल 2 जुलाई से

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी सम्मेलन की साकची एवं जुगसलाई शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी भाषा और संस्कृति को समर्पित तीन दिवसीय राजस्थानी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 2 से 4 जुलाई तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम में किया जाएगा. यह जानकारी संदीप मुरारका ने दी. उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय राजस्थानी फिल्म फेस्टिवल के तहत एलइडी स्क्रीन पर कुल छः राजस्थानी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. राजस्थानी फिल्म फेस्टिवल में प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे. पहला शो 3 बजे से 5.45 तक और दूसरा शो 6 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dinesh-dhari-will-commit-self-immolation-in-front-of-the-prime-ministers-office-on-28th-to-save-the-pond/">धनबाद

: तालाब बचाने के लिए 28 को प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे दिनेश धारी

इन फिल्मों का होगा प्रदर्शन

2 जुलाई (रविवार) को नानी बाई को मायरो और बाबुल थारी लाड़ली, 3 जुलाई (सोमवार) को प्यारो बाबुल और पगड़ी तथा 4 जुलाई (मंगलवार) को वीरो भात भरन न आयो और कियां जांऊ सासरिये फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा. दर्शकों की इंट्री केवल प्रवेश पत्र से होगी. प्रवेश पत्र पूर्णतः निःशुल्क होगा. प्रत्येक फिल्म के लिए अलग प्रवेश पत्र की व्यवस्था की गई है. फिल्म फेस्टिवल के दौरान आयोजन स्थल पर भव्य मेला का आयोजन भी किया जाएगा. जिसमें खाने पीने के व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railways-demolished-the-encroached-house-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में रेलवे ने अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ा

आयोजन की तैयारी में इन लोगों का है सराहनीय योगदान

इस आयोजन की तैयारी में सुरेश शर्मा लिपु, मंटू अग्रवाल, अनीस खीरवाल, सुरेश कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सन्नी संघी, अनिल चौधरी अप्पु, राहुल चौधरी, अमित संघी, मोहित अग्रवाल, मोहित मूनका, प्रशांत अग्रवाल, दीनकृत मेंगोतिया, अश्विनी अग्रवाल, उमेश खीरवाल, आकाश शाह, ऋषभ चेतानी, दीपक चेतानी, मयूर संघी, अजय भालोटिया, दिलीप कावंटिया, मनोज गोयल, सुनील सोंथालिया, सुनील जैन, अशोक चौधरी, विजय मित्तल, सुनील जवानपुरिया, ललित मित्तल, ललित डांगा, कमल किशोर अग्रवाल एवं संदीप मुरारका लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही