Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मारवाड़ी समाज ने राहुल अग्रवाल आत्महत्या मामले के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर के मारवाड़ी समाज की बैठक रविवार को हुई. इसमें बिष्टुपुर डीडी बार (ओम टावर) की सात मंजिला से पांच मई को राउरकेला के कारोबारी सिविल टाउन निवासी राहुल अग्रवाल (37) द्वारा कूदकर आत्महत्या करने की घटना भर्त्सना की गयी. साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर अविलंब उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गयी. बैठक जुबली पार्क रोड सार्किट हाउस स्थित प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया के निवास पर हुई. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/jharkhand-news-ias-pooja-singhals-passion-from-mla-to-bureaucrats-she-is-convinced-16-firs-of-embezzlement-still-got-clean-chit/">IAS

पूजा सिंघल के जलवेः MLA से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक इनके कायल! गबन के 16 FIR, फिर भी मिली क्लीन चिट
इसकी अध्यक्षता करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलेगा. रविवार की सुबह वरीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया एवं जिलाध्यक्ष अशोक मोदी जमशेदपुर एसडीओ से उनके आवास पर मिले और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की.बैठक में प्रमुख रूप से निर्मल काबरा, उमेश शाह, विवेक चौधरी, नरेश मोदी, सुरेश, बजरंग अग्रवाल, लिप्पु शर्मा, संतोष अग्रवाल, विजय खेमका आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही