Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने शादी-ब्याह के पहले प्री वेडिंग शूट आउट का पूरजोर विरोध किया. सम्मेलन ने इसके विरोध में मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. साथ ही प्री वेडिंग शूटिंग (फोटो व वीडियो) का विवाह समारोह स्थल पर सार्वजनिक प्रर्दशन पर सामाजिक प्रतिबंध लगाने की मांग की. मुकेश मित्तल ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक रिति रिवाज एवं परंपराएं प्रभावित होती हैं. इसलिए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कदमा शाखा की ओर से प्री वेडिंग शूटिंग बंद करने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया. इससे पहले कदमा शाखा ने भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप को देखते हुए कदमा बस स्टैंड के समीप सैकड़ों राहगीरों के बीच शीतल पेय, तरबूज व शर्बत का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vector-borne-disease-control-program-organized-at-sadar-hospital-on-national-dengue-day/">जमशेदपुर
: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
: अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर मनपीटा ग्रामसभा ने दर्ज करायी आपत्ति [wpse_comments_template]
: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
हस्ताक्षर अभियान में इन्होंने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महामंत्री श्विवेक चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश साहा और अशोक मोदी, कदमा शाखा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव बिनोद डंगबाजिया, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कदमा शाखा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, बिष्टुपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील सोंथालिया, मनोज अग्रवाल (एएसएल), किशन संघी, अरुण सोंथालिया, मयूर संघी, कदमा शाखा अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष महावीर गुप्ता, अजय हरुपका, संजय हरूपका, विजय गोयल, दीपू डंगबाजिया, सांवर शर्मा, महावीर अग्रवाल सोनारी, बिमल गुप्ता, महावीर अग्रवाल (अधिवक्ता) सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-by-protesting-at-the-circle-office-the-gram-sabha-filed-an-objection/">जमशेदपुर: अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर मनपीटा ग्रामसभा ने दर्ज करायी आपत्ति [wpse_comments_template]
Leave a Comment