Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में गणगौर सिंधारा उत्सव में जमकर थिरकी मारवाड़ी महिलाएं

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की सामाजिक संस्था भायली महिला मण्डल ने राजस्थान भवन सोनारी में बुधवार को धूमधाम से गणगौर सिंधारा उत्सव मनाया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा के साथ शामिल मारवाड़ी समाज की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाज की वरिष्ठ महिलाओं एवं संस्था की सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर समाज की चार वरिष्ठ महिला मैना अग्रवाल, विमला वर्मा, पद्मा देवी एवं मीरा देवी को वरिष्ठ श्री सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने की. स्थानीय कलाकार महाबीर अग्रवाल एण्ड टीम ने रंगारंग पारम्परिक नृत्य एवं संगीत प्रस्तूत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaitra-shukla-pratipada-celebrated-with-yoga-yagya-and-havan-at-kadma-vijaya-heritage/">जमशेदपुर

: कदमा विजया हेरिटेज में योग, यज्ञ  व हवन के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

जमकर थिरकी महिलाएं

महाबीर अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ म्हारा प्यारा रे गजानन आईज्यो... गणेश वंदना से करते हुए ढेर सारी खुशियाँ लाए गणगौर का त्योहार का संदेश दिया. जिसपर महिलाएं जमकर थिरकी.उन्होंने आंगणिये मे उडे रे गुलाल..., पल्लो लटके..., ढोला ढोल मंजीरा बाजे रे..., बन्ना रे बागा मे झुला घाल्या... जैसे गीत प्रस्तुत किये. महोत्सव में ब्यावली गणगौर, राजस्थानी वेशभूषा, लोक गीत में नृत्य प्रस्तुत करनेवाली सभी बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार दिया गया. बानी, हर्षा, प्राची, अमृता, श्रृति की टीम ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा. इस अवसर पर कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर और विवाहिताओं ने अखंड सुहाग की कामना की. लजीज व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-current-committee-of-the-press-club-of-seraikela-kharsawan-dissolved/">आदित्यपुर

: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम में सोनारी के अलावा कदमा, आदित्यपुर, टुईलाडुंगरी, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई की महिलाएं भी शामिल होकर सिंधारा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में भायली महिला मण्डल की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. महोत्सव में अतिथि के रूप मे समाजसेवी अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, अरुण बाकरेवाल, उमेश शाह, ओमप्रकाश रिंगसिया, अशोक मोदी, राजेश पसारी, गगन रूस्तगी, भरत भूषण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, लखन अग्रवाल, ललित डांगा, महेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, शंभु खन्ना, राजु मोदी, नरेश मोदी, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, मधु बाकरेवाल, बीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता मित्तल, पायल रुस्तगी, सुनीता पसारी, लक्ष्मी चौधरी, आस्था अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-collective-worship-of-brahmadhwaj-on-chaitra-shukla-pratipada-in-sakchi-shitla-temple/">जमशेदपुर

: साकची शितला मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ब्रह्मध्वज का हुआ सामुहिक पूजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही