Search

 
 
 

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच व जुस्को स्कूल साउथ पार्क ने किया योग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच और जुस्को स्कूल बिष्टुपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विराट योग उत्सव का आयोजन किया गया. इस योग उत्सव में आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षिका अर्चना गौतम ने विद्यालय के 2000 बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी योग कराया. योग उत्सव का उद्घाटन संयुक्त रूप से जुस्को स्कूल की प्रधानाध्यापिका मिली सिन्हा और मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष विवेक पुरोहित ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-second-marriage-of-first-wife-living-in-parsudih/">जमशेदपुर:

 परसुडीह में पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी
इस मौके पर विवेक पुरोहित ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी, योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है. योग को अपने दैनिक क्रिया में शामिल करके हम स्वस्थ एवं निरोग रह सकते हैं. योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है. योग प्रशिक्षिका अर्चना गौतम ने सूर्य नमस्कार के साथ योग सत्र का आरंभ किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल ने किया. इस योग सत्र में विवेक पुरोहित, अश्विनी कुमार अग्रवाल, शिवचंद शर्मा, लिप्पू शर्मा, प्रमेन्द्र शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आशुतोष काबरा, रितिक खिरवाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही