Search

जमशेदपुर : मदर्स डे पर मारवाड़ी युवा मंच ने प्रसूति महिलाओं का किया सम्मान

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर एचीवर्स शाखा द्वारा रविवार को अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर अस्पताल में प्रसूति महिलाओं को बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि मां की तुलना किसी भी रिश्ते से नहीं की जा सकती है. माता की ममता अनमोल है. मां के प्रति सम्मान ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. वहीं जिले के सिविल सर्जन जुझार माझी ने भी शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मां जो खुद कष्ट सह कर नवजात शिशु को जीवन प्रदान करती है, ऐसा उदाहरण दुनिया में कोई दूसरा नहीं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rpf-female-constable-hanged-with-dupatta-after-shifting-to-new-quarter/">चक्रधरपुर

: आरपीएफ महिला कांस्टेबल ने नए क्वार्टर में शिफ्ट होने के बाद दुपट्टे से लगाई फांसी
जिस कार्यक्रम का उद्देश्य ही मां को सम्मान देना हो वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है. सबसे पहले अस्पताल के सिविल सर्जन और अस्पताल के महिला एवं पुरुष डॉक्टरों को तुलसी का पौधा देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके बाद अस्पताल में जितनी भी माताओं ने शिशु को जन्म दिया, उन सभी को मातृ दिवस के अवसर पर उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशुल रिंगरेसिया, विकास अग्रवाल, महेश कुमार,चेतन अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, निधि केडिया, आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, आदित्य जजोड़ियां, राधिका महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//