Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच ने देवस्थान शिव मंदिर में लगाया वाटर कूलर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बर्मामाइंस स्थित देवस्थान शिव मंदिर के सांस्कृतिक भवन में स्व. हनुमान शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र बंशीधर शर्मा के सौजन्य से 1 वाटर कूलिंग मशीन लगाया गया. इस वाटर कूलर स्थायी अमृतधारा की सेवा का लोकार्पण रविवार को पूर्व अध्यक्ष - सह - प्रांत के जनसेवा तथा राजनीतिक चेतना के संयोजक युवा लिप्पू शर्मा द्वारा देवस्थान शिव मंदिर संस्कृतिक भवन में किया गया. इस मौके पर मंच के अध्यक्ष युवा विवेक पुरोहित ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच मानवता की सेवार्थ कृतसंकल्पित है और इस हेतु नए आयाम छूने का प्रयास जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-demands-action-against-the-culprits-of-rahul-agarwal-suicide-case/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी समाज ने राहुल अग्रवाल आत्महत्या मामले के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की
उन्होंने कहा कि मंच का यह अमृत धारा संकल्प में राष्ट्र व प्रांत के साथ हमेशा जमशेदपुर शाखा हाथ से हाथ मिला कर चलता रहेगा. वहीं सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल ने कहा कि मई माह में जमशेदपुर शाखा की ओर से 2 और स्थायी अमृत धारा का लोकार्पण किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से राम बाबु तिवारी, जमशेदपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष युवा लिप्पू शर्मा,पूर्व अध्यक्ष युवा परमेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष विवेक पुरोहित, सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवचंद शर्मा, सह-सचिव प्रितेश जैन, सह-कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही