Search

 
 
 

जमशेदपुर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Jamshedpur : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच दवारा युवाओं के बीच विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मारवाड़ी युवा मंच द्वारा विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.इस दौरान लोगो को तंबाकू सेवन नही करने की शपथ दिलाई गई. इस संबंध में संयोजक हर्ष अग्रवाल ने बताया कि 70 लोगों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई और उनसे आग्रह किया गया की वे अन्य लोगो को नशा सेवन नही करने के लिए जागरूक करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kavita-parmar-won-from-zilla-parishad-eight-defeated-former-councilor-by-1759-votes/">जमशेदपुर

: जिला परिषद आठ से कविता परमार जीती, पूर्व पार्षद को 1759 मतों से हराया
हर्ष अग्रवाल ने बताया कि यदि जीवन मे जीवन को हां तंबाकू को ना का वक्तव्य को चरितार्थ कर ले तो जीवन सुखमय बना सकता है, नशा करने वालों की अगली पीढ़ी को भी इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विवेक पुरोहित, सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल, शिवचंद शर्मा, प्रितेश जैन का का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही