Search

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच ने सोनारी सहयोग विलेज में रह रहे बच्चों को प्रदान की जरूरत की चीजें

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत मंगलवार को कन्या भ्रूण संरक्षण के अंतर्गत सोनारी स्थित सहयोग विलेज में रह रहे अनाथ नवजात बच्चों के बीच जरूरत की सामग्री वितरित की. जिसमे हॉर्लिक्स, डेटॉल लिक्विड, मैगी, हैंड वाश, बिस्कुट, कपड़े, लैक्टोजेन के अलावे खाने की सामग्री शामिल थी. स्टील सिटी शाखा कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत समय समय पर नवजात शिशुओं के बीच बेबी किट का वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाते रहती है.सहयोग विलेज पूरे कोल्हान के अनाथ बच्चों (0-6 वर्ष ) की परवरिश करने वाली एक मात्र संस्था हैं जो इनका देखभाल भी करती है. साथ ही इन बच्चों को नए आशियाने देने के लिए कड़ी मेहनत और अपनी पूरी जम्मेदारियों का निर्वाह नियमों के अंतर्गत करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-no-shortage-of-drinking-water-illegal-water-connections-will-be-legal-saryu-rai/">जमशेदपुर

: पेयजल की नहीं होगी किल्लत, वैध होंगे पानी के अवैध कनेक्शन- सरयू राय

बेटा भाग्य से परंतु बेटी सौभाग्य से होती है- रमेश अग्रवाल

इस कार्यक्रम के संयोजक रमेश अग्रवाल ने कहा की बेटा तो भाग्य से होता है परंतु बेटी सौभाग्य से होती है. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहित मुनका, सचिव सौरभ संथालिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पंकज आगीवाल, आलोक अग्रवाल,पंकज मुनका, मनीष चौधरी, अनिमेष छापोलिया, दीपक पटवारी, निरंजन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमित हरलालका, डॉ मुकेश पटवारी, कौशिक चौधरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-minor-in-parsudih-convicted-27-to-be-sentenced/">जमशेदपुर

: परसुडीह में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, 27 को सुनाई जाएगी सजा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp