Search

 
 
 

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने बनाई राष्ट्रीय पहचान, मिले तीन सम्मान

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा को पूरे राष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक पांच स्थाई अमृत धारा लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया है. साथ ही सुरभि शाखा को विशिष्ट शाखा का भी दर्जा दिया गया है. सुरभि शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल एवं सचिव कविता अग्रवाल को विशेष चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सुरभि शाखा को यह सम्मान मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में मायुमं जमशेदपुर शाखा (मंडल ग) द्वारा आयोजित सभा में दिया गया. सुरभि शाखा को उपरोक्त पुरस्कार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष ने अरुण गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, विमल रिंगसिया आदि के कर कमलों द्धारा दिया गया. इस मौके पर प्रमुख रूप से निशा सिंघल, कविता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, खुशबू कांवटिया, उषा चौधरी, बिंदिया नरेडी, मनीषा संघी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-azad-samaj-party-and-bhim-army-surrounded-the-chief-ministers-residence-on-20th/">जमशेदपुर

: आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का मुख्यमंत्री आवास घेराव 20 को
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही