Search

 
 
 

Jamshedpur : जेआरडी में दिसंबर में आयोजित होगी मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी से मिला. इस दौरान उनसे दिसंबर में आयोजित होने राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप पर चर्चा की. उन्हें बताया गया कि इस बार ज्यादा संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. इसलिए बेहतर के साथ ही प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज करने का निर्णय लिया गया. स्पोर्ट्स हेड ने बेहतर आयोजन के संदर्भ में आश्वासन दिया साथ ही संगठन द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की सराहना की. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संगठन के मुख्य संरक्षक अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रशिक्षक आरिफ इमाम, महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय थ्रोअर एसके तोमर, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मास्टर एथलीट अवतार सिंह, अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रोअर राष्ट्रीय पदक विजेता जुझार सिंह, पूर्वी मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम के सचिन श्याम कुमार शर्मा शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-tribute-paid-to-former-principal-dr-ss-pandey-in-ghatshila-college/">Ghatshila

: घाटशिला कॉलेज में पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएस पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही