Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर के प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित व विज्ञान मेला आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव अरविंद कुमार पांडे एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रधानाचार्य ने अतिथियों से परिचय करवाया एवं भैया-बहनों का मनोबल बढ़ाया. सचिव अरविंद पांडे ने भैया बहनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा युवाओं की वैज्ञानिक सोच देश को नयी दिशा देती है. जीवन विज्ञान के प्रयोग जैसा है, जितनी बार प्रयोग करेंगे पहले से बेहतर परिणाम पाएंगे. कार्यक्रम प्रमुख अरुण बंसल ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला. यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर हो रही है शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग. प्रतियोगिता में कुल 74 मॉडल प्रदर्शित किये गये. भैया-बहनों ने बड़े उत्साह के साथ अपने-अपने मॉडल को प्रदर्शित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beldih-club-employees-will-get-20-percent-bonus/">जमशेदपुर

: बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस
विज्ञान मेला में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान रितिका गिरि, द्वितीय अरूप प्रमाणिक और तृतीय रोहित साहू ने प्राप्त किया. बाल वर्ग में संजीत महतो ने प्रथम, प्रिथीश भादुरी ने द्वितीय एवं सिद्धार्थ पूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह किशोर वर्ग में अनुष्का कुमारी प्रथम, भीम पांडेय द्वितीय एवं सुजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. गणित मेला में शिशु वर्ग में प्रथम परमजीत कुमार द्वितीय ममता गोरी एवं तृतीय प्रिया कुमारी रहीं. बाल वर्ग में संजय मुखी, द्वितीय नेहा कर्मकार एवं तृतीय प्रीत सिंह रहीं. इसी तरह किशोर वर्ग में प्रथम स्थान पर अनन्या कुमारी, द्वितीय जाह्नवी श्रीवास्तव और तृतीय स्थान पर समीक्षा कुमारी रहीं. विजेता भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक मंडल में रेणु, नीरजी, अकुल, सरस्वती, पिंकी एवं पूर्व छात्र सुनैना शर्मा, अनुपम चक्रवर्ती, अभय प्रजापति शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन अंजय कुमार मोदी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही