Search

 
 
 

जमशेदपुर : मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के पासआउट बच्चों को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur : टेल्को के बिरसा नगर जोन नं. 6 स्थित यूनाइटेड फोरम फॉर हेल्थ एंड एनवायरमेंट द्वारा मंगलवार को एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत झारखंड का पारम्परिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एस के खन्ना ने उपस्थित छात्रों को भविष्य में मेहनत करने, तैयारी करने व सफलता के कई मुल मंत्रों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-recovered-from-near-azadnagar-pump-house-river/">जमशेदपुर

: आजादनगर पंप हाउस नदी के पास से युवती का शव बरामद

इसी तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए : एस के खन्ना

उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे बच्चे बेहतर करें और सम्मानित होकर अपने माता-पिता का नाम और आगे बढ़ाएं. वहीं टाटा मोटर्स के डॉ. अनिर्वान बासु ने उपस्थित बच्चों को उत्प्रेरित कर सफल भविष्य के गुर सिखाये. इसके साथ ही बच्चों द्वारा नारियों के अधिकार, शिक्षा का महत्व और नारी जागरण आदि विषय पर बताया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीना मुखर्जी के द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में ये हुए उपस्थित

कार्यक्रम के सभापति रूथ पर्किन्स, सीनियर मैनेजर सीएसआर टाटा मोटर्स लिमिटेड, विशेष अतिथि शुभाशीष दास, जनरल मैनेजर टाटा मोटर्स के साथ अतिथियों में शामिल एस के खन्ना टी टी लिमिटेड, रूथ पर्किन्स, रंजन उपाध्यक्ष, शुभाशीष दास, डॉ: मीना मुखर्जी, देबाशिस बोस टिस्को अधिकारी डॉ. अनिर्वान बासु टाटा मोटर्स, विश्वेश झा, रंजन उपाध्याय सीनियर मैनेजर, शिवेंद्र श्रीवास्तव टिस्को संकल्प प्रेसिडेंट आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही