Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले में 72 केंद्रों पर मैट्रिक और 29 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में आगामी 14 मार्च से आरंभ हो रही है. इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा को लेकर मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए इस बार जिले भर में कुल 72 केंद्र बनाये गये हैं, जबकि इंटमीडिएट के लिए कुल 29 केंद्र बनाये गये हैं. इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 26 हजार 237 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जबकि इंटर की परीक्षा में 24 हजार 702 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इनमें इंटर आर्ट्स के 14 हजार 895, कॉमर्स के 5 हजार 688 तथा इंटर साइंस के 4 हजार 119 परीक्षार्थी शामिल हैं. परीक्षा के सुसंचालन को लेकर बेंच-डेस्क भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराये जा रहे हैं. वहीं परीक्षा केंद्रों में शौचालय आदि को दुरुस्त रखने समेत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : इस">https://lagatar.in/soldiers-are-deployed-in-the-security-of-this-tree-millions-of-rupees-are-spent-on-its-maintenance/">इस

पेड़ की सुरक्षा में तैनात रहते हैं जवान, रख रखाव पर खर्च होता है लाखों रुपये

इस बार तीन स्कूल-कॉलेज में नहीं है केंद्र

इस बार विभागीय निर्देशों को ध्यान में रखते हुए तीन स्कूल-कॉलेज में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. इसमें जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज (अब यूनिवर्सिटी), साकची बालिका उच्च विद्यालय और बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल शामिल है. इसके स्थान पर सोनारी स्थित मिथिला हाई स्कूल समेत ऐसे अन्य विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां केंद्र नहीं होते थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-march-5-holiday-canceled-in-tata-motors-holi-holiday-will-be-on-march-8/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 5 मार्च की छुट्टी रद्द, 8 मार्च को रहेगी होली की छुट्टी

आठ मूल्यांकन केंद्र बनाये गये

इस बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में आठ केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर परीक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. जानकारी के अनुसार उक्त आठ मूल्यांकन केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए करीब 850 तथा इंटरमीडिएट के करीब 250 परीक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. परीक्षा संपन्न होने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरंभ कर दिये जाने की योजना है, ताकि समय से परीक्षा परिणामों की घोषणा की जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही