Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आपके कार्य की कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वोत्तम देना जारी रखें - राज दीदी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : रविवार को लोयला स्कूल के फैजी ऑडिटोरियम में सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार टाटानगर की ओर से जीवन जीने का नया अंदाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन की मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर रेकी ग्रैंड मास्टर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) थी. उन्होंने लगभग ढाई घंटे तक प्रशंसा, प्रेरणा व प्रोत्साहन से पाएं सुख, शांति, समृद्धि से संबंधित सकारात्मकता से भरे अपने विचार विस्तार से कई प्रसंग सुनाते हुए व्यक्त किये. उन्होंने कहा जीवन दो जोन में बंटा है. ए यानि सकारात्मकता और बी यानि नकारात्मकता. उन्होंने दोनों जोन के बारे में कहानियों के माध्यम से समझाया. राज दीदी ने घर के सदस्यों सास-बहू, जेठानी, देवरानी, से लेकर दोस्तों के बीच की नकारात्मकता को दूर करने की चर्चा की. राज दीदी ने जीवन जीने के मंत्र के 5 -सूत्र भी सबसे साझा किये. उन्होंने कहा कि यदि कोई आपकी बुराई करें तो उसे नजर अंदाज करें. उसकी नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-merit-list-for-enrollment-in-chief-ministers-school-of-excellence-released/">जमशेदपुर

: मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की प्रथम मेधा सूची जारी

सबकी जुबां पर मां सरस्वती हैं विराजमान

राज दीदी ने आगे कहा कि हर व्यक्ति के जुबान पर मां सरस्वती विराजमान है. विचार, वाणी और व्यवहार की शुद्धता ही बेहतर जीवन का निर्माण करती है. आपके कार्य को कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वोत्तम देना जारी रखे. हर्ट न हों क्योंकि हर्ट सबसे निम्न तर की ऊर्जा है जो आपके जीवन में आते हुए सुख, शांति, समृद्धि को रोकती है. हमें हमेशा शुभ और सकारात्मक बातें करनी चाहिए. किसी भी मनुष्य को अपशब्द और नकारात्मक बातें नहीं करनी चाहिए. तोल मोलकर बोले व शब्दों की शक्ति को पहचाने. ऐसा नहीं बोले जिससे किसी को तकलीफ हो. उन्होंने कहा कि जो दूसरों को देंगें वही आपको वापस मिलेगा. किसी को हर्ट करेंगें तो हर्ट होगें और तब हर्ट हो तो आत्मचितन करें. राजेश्वरी मोदी ने कहा कि जीवन की भाग दौड़ व तेज गति में किसी का भी हक ना लें. अपने निर्मल मन व सहज स्वभाव से जीवन को आसान बनाया जा सकता ह. अनेक प्रश्नो के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्नेह सब पर खूब बरसायें. स्नेह व समर्पण से हम लोगो का विश्वास जीतते है जो हमे जीवन पर्यंत खुशियां देता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-22-year-old-youth-of-rampurhat-died-after-falling-from-gitanjali-train/">घाटशिला

: गीतांजलि ट्रेन से गिर कर रामपुरहाट के 22 वर्षीय युवक की मौत

लोगों में सकारात्मकता लाने का प्रयास कर रही संस्था

संस्था की टाटानगर सेंटर हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया एवं उनकी मुख्य सहयोगी प्रीति अग्रवाल सुल्तानिया ने बताया कि एनआरएसपी (नारायण रेकी सत्संग परिवार) लगातार सतयुग लाने के लिए काम कर रहा है. जहां लोग विचारों, शब्दों और कर्मों में सकारात्मक हैं. एनआरएसपी का मानना ​​है कि अच्छे स्वास्थ्य, धन, सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर एक सफल जीवन के प्रबंधन, नेतृत्व और जीने में संबंध मुख्य बल हैं. राज दीदी ने कहा कि भारत वर्ष में लाखों लोगों का संस्था एनआरएसपी से जुड़ कर उनके जीवन की गुणवत्ता में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है. परिवर्तन व गुणवत्ता की यह प्रक्रिया भारत व दुनिया में एनआरएसपी के माध्यम से जारी है. इससे पहले गणेश वंदना गीत पर आधारित नृत्य एवं दीप प्रज्जवलित तथा राष्ट्र गान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. संस्था की टाटानगर सेंटर हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया ने राज दीदी को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका अग्रवाल ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-under-the-leadership-of-vhps-dharma-prasar-co-head-kanhaiya-prasad-dozens-took-membership-of-the-ajsu-party/">जमशेदपुर

: विहिप के धर्म प्रसार सह प्रमुख कन्हैया प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

विधायक सरयू राय समेत कई लोग रहे मौजूद

[caption id="attachment_664914" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/rajeshwari-didi-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1059" /> कार्यक्रम में मौजूद विधायक सरयू राय व अन्य लोग[/caption] इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, समाजसेवी रतनलाल सुल्तानिया, मुरलीधर केडिया, अशोक भालोटिया, अशेाक गोयल, विजय आनन्द मूनका, आनन्द चौधरी, मृदू शाही समेत सैकड़ों की संख्या में श्रोता मौजूद थे. जिसमें प्रमुख रुप से संतोष अग्रवाल सुल्तानिया, प्रमिला गोयल, संध्या मुरारका, शैल अग्रवाल सुल्तानिया, आशा चौधरी, सरला मुरारका, किरण अग्रवाल सुल्तानिया, विद्या अग्रवाल, पिंकी सिंह, स्मिता मुनका, सरिता अग्रवाल, लक्ष्मी भरतीया, सुधा अग्रवाल सुल्तानिया, सुषमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narendra-modi-vichar-manch-organized-free-ayushman-card-camp/">जमशेदपुर

: नरेंद्र मोदी विचार मंच ने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का किया आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही