Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मायुमं आकृति ने आनंद सबके लिए के तहत 350 लोगों को खिलाई खिचड़ी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत मंच की आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा ने बुधवार को अपना नियमित भोजन वितरण का प्रकल्प साकची दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित किया. जिसका उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने किया. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश मित्तल ने कहा कि भूखे को भोजन प्रदान करना साक्षात नारायण सेवा है. जानकार प्रसन्नता हुई कि विगत डेढ़ वर्षों से आकृति व्हील्स कालीमाती शाखा शहर के विभिन्न स्थानों पर हर माह, हर शनिवार को खिचड़ी वितरण का कार्य का रही है और अब तक 16 हजार से अधिक लोग इनकी सेवा से लाभान्वित हो चुके है. जबकि आज खिचड़ी वितरण के माध्यम से लगभग 350 लोग लाभान्वित हुए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-yoga-awareness-camp-organized-at-adarsh-vidya-niketan-high-school/">जमशेदपुर

: आदर्श विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के जनसेवा हेतु प्रांतीय संयोजक लिपू शर्मा, जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका, विवेक चौधरी, संगीता मित्तल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, रीतिका पूरिया, आकृति की अध्यक्ष अंकिता लोधा, सचिव श्वेता गनेडिवाल, पूर्व सचिव लक्ष्मी शारडा, सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे. आज खिचड़ी वितरण के माध्यम से लगभग 300 लोग लाभान्वित हुए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-instructions-to-distribute-food-grains-for-the-month-of-january-by-february-21-under-any-circumstances/">जमशेदपुर

: जनवरी माह का खाद्यान्न हर हाल में 21 फरवरी तक वितरीत करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही